Sunday, February 17, 2019

भोजन और हमारा स्वास्थ्य

भोजन और हमारा स्वास्थ्य
हमें सांसारिक सुखों का आनन्द लेने के लिए स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है | कहते हैं स्वास्थ्य ही धन है | स्वास्थ्य अच्छा है तो संसार की सभी वस्तुयें हमारे लिए हैं यदि स्वास्थ्य अच्छा  नहीं तो सब बेकार है | अत: हमारा प्रथम प्रयास यह रहना चाहिए की हम उतम स्वास्थ्य के स्वामी बने | स्वास्थ्य को उतम बनाने के लिए हमे कई बातों को ध्यान में रखना होगा सर्व प्रथम हमें हमारे भोजन का अच्छे से ध्यान रखना होगा अर्थात हमें क्या खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, व् क्यों खाना चाहिए | भोजन की कितनी मात्रा लाभकारी है व किस प्रकार का खाना सही है अर्थात किस प्रकार का भोजन अस्वास्थ्यकर है |

प्रत्येक व्यक्ति की भोजन सम्बन्धी आवश्यकताऐ अलग अलग हैं |  सभी को एक जैसा भोजन हितकर नहीं हो सकता | हमें अपने भोजन का निर्धारण आयु, मौसम कार्यदशा, कार्य के घंटे विश्राम व भूख की स्थिति अनुसार करना चाहिए |


 हमें प्राय: दिन में तीन समय ही भोजन करना चाहिए |  सुबह नाश्ते में मात्र ताजे फलों का रस या फल व दुध का सेवन करना चाहिए दोपहर का भोजन हमें दस बजे कर लेना चाहिए | भोजन में चोकरदार आटे की रोटी दाल सब्जी लेनी चाहिए, साथ में सलाद की उपयुक्त मात्रा भी भोजन में शामिल होनी चाहिए | हमारे भोजन में पर्याप्त मात्रा में  प्रोटीन, विटामिन, वसा, स्टार्च व कार्बोहाइड्रेट और फाइबर इत्यादि शामिल होना चाहिए | दिन में हमें कई बार पानी का सेवन करना चाहिए | भोजन से  एक घंटा पहले तक व भोजन के १-२ घंटे बाद तक बिना प्यास के पानी नहीं पीना चाहिए |
हमारा श्याम का भोजन सोने से कम से कम २ घंटे पहले समाप्त हो जाना चाहिए श्याम के भोजन में उबली सब्जी पतेदार या घिया तौरी जैसी ताज़ी सब्जियां या फिर खिचड़ी इत्यादि होनी चाहिए | सायं का भोजन सुपाच्य होना चाहिए तथा भोजन करने के बाद हमे एक घंटा तेज कदमों से सैर करनी चाहिए, जिससे रात को हमारे पेट में गैस इत्यादि की समस्या उत्पन नहीं होगी और भरपूर निंद्रा आ सकेगी जिससे हमे सुबह उठने पर ताजगी महसूस होगी | आयु अनुसार प्रतिदिन ६ से ८ घंटे नींद लेना स्वास्थ्यकर हैं हमें भोजन में क्या क्या शामिल करना चाहिए और क्या नहीं इसका विवरण हम अगले लेख में पढ़ेंगे|
     

No comments:

Post a Comment

An Overview of Health Benefits and Ornamental Uses of Turmeric

By Ram Kumar Kundu Turmeric is originally an Indian medicinal herb and has been used as a spice in India for centuries of existence...